HomeBreaking Newsजीआईसी में टूटे ताले, कक्षों में घुसकर जमकर तोड़फोड़, सामान चोरी

जीआईसी में टूटे ताले, कक्षों में घुसकर जमकर तोड़फोड़, सामान चोरी

ADVERTISEMENTS

👉 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट

बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने जमकर तोड़फोड़ की और कीमती सामान चुरा लिया। विद्यालय के कक्षों के ताले तोड़े जाने से के साथ ही आराजक तत्वों द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकयी इंटर कालेज धनियाकोट (Government Inter College Dhaniyakot) में इससे पूर्व भी कुछ अराजक तत्वों द्वारा शराब पीकर कई बार तोड़फोड़ की गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष पंत के अनुसार राजकीय इंटर कालेज धनियाकोट में ताले टूटे पाये गये। जांचने पर पता चला कि कुछ लोगों द्वारा विद्यालय के कक्षों में घुसकर तोड़फोड़ की गई है। कई जरूरी सामान की चोरी भी हुई है।

जिसमें 03 सीसीटीवी कैमरे, हाईस्कूल प्रयोगशाला के उपकरण, खेल का सामान, खाने का सामान, अन्य महत्वपूर्ण सामान चोरी चला गया है। इसके अलावा डिस टीवी का एंटीना टूटा व वर्चुअल लैब का डिश एंटिना भी तोड़ दिया गया है। इधर पुलिस ने प्रधानाचार्य की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 380/427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इधर इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। अभिभावक, शिक्षकों व स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की अराजकता करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष मनोज नयाल के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments