देहरादून : वित्तीय अनियमितताओं के चलते अधिकारी पर गिरी गाज, निलंबित

0
उत्तराखंड : लापरवाही बरतने पर ऊर्जा निगम के दो जेई निलंबित
सांकेतिक फोटो

देहरादून| शासन ने वित्तीय अनियमितताओं के चलते अधिशासी अभियंता सुरेश पाल (Executive Engineer Suresh Pal) को निलंबित कर दिया है। इस संबंध सचिव हरिचन्द्र सेमवाल ने आदेश जारी कर दिए है। सुरेश पाल वर्तमान में नलकूप खंड रुड़की में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात है।


ADVERTISEMENTS

अधिशासी अभियंता सुरेश पाल को पद के दुरुपयोग और शासकीय कार्यों का पालन न करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के साथ ही वित्तीय अधिकारों का दुरुपयोग करने के चलते निलंबित किया गया है।

प्रमुख अभियंता सिंचाई ने वित्तीय अनियमितता करने को लेकर उनकी शिकायत शासन में की थी। शासन ने इसकी जांच बिठा दी है और लगाए गए आरोपों को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी प्रस्तावित कर दी है। इस बात की संभावना है कि जांच के बाद उनके खिलाफ वृहद दंड दिया जा सकता है। बहरहाल उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में सुरेश पाल प्रमुख अभियंता देहरादून के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

ADVERTISEMENTS