Almora Job Alert : घर के करीब आ रहा सुरक्षा जवान बनने का मौका

0
Almora Job Alert
Almora Job Alert

अल्मोड़ा जिले में ब्लाकवार भर्ती शिविर की​ तिथियां तय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

Almora Job Alert : अल्मोड़ा जनपद के रोजगार तलाश रहे 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें घर के करीब ही सुरक्षा जवान बनने का मौका दिया जा रहा है। यह मौका एसआईएस इंडिया लिमिटेड, देहरादून लेकर आ रहा है। कंपनी की ओर से जिले के युवाओं के लिए ब्लाक स्तर पर अलग-अलग ति​थियों में सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 03 बजे तक सुरक्षा जवानों की भर्ती कराई जा रही है। यह भर्ती शिविर 6 दिसंबर 2022 से 15 दिसंबर 2022 तक आयोजित होंगे।

जानिये आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

उक्त जानकारी देते हुए सहायक सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों की फोटो कापी, एक पासपोर्ट साईज की फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ लाएंगे और चयनित उम्मीदवारों से भर्ती स्थल पर 350 रुपये पंजीयन​ शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को एसआईएस ट्रेनिंग एकेडमी देहरादून में एक माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी से 10500 रुपये प्रशिक्षण शुल्क लिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान भोजन, आवास तथा वर्दी की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

यह मिलेगा वेतन (Salary)

नियुक्ति के बाद सुरक्षा जवानों को 13,000 रुपये से 16,000 रूपये, सुपरवाईजरों को 16,000 से 20,000 रुपये मासिक मानदेय के साथ पीएफ ग्रेच्युटी, बोनस, ईएसआई आदि सुविधाएं, मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन वृद्धि व पदोन्नति व भोजन व आवास की सुविधा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को आद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य तैनाती के साथ-साथ तीन महीने डयूटी पश्चात् ऑनलाइन सार्टिफिकेट व 65 वर्ष तक स्थाई नियुक्ति दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक भर्ती अधिकारी प्रेम प्रकाश से मोबाइल नंबर 9917529293, 6397026599, 8817240359 पर संपर्क कर सकते हैं।

Almora Job Alert : कब कहां होगी भर्ती

✒️ 06 दिसंबर— क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा

✒️ 07 दिसंबर— ब्लाक कार्यालय, हवालबाग

✒️ 08 दिसम्बर— ब्लाक कार्यालय, द्वाराहाट

✒️ 09 दिसम्बर— ब्लाक कार्यालय चौखुटिया

✒️ 12 दिसम्बर— ब्लाक कार्यालय, भिकियासैंण एवं सल्ट

✒️ 13 दिसम्बर— ब्लाक कार्यालय स्याल्दे व ताड़ीखेत

✒️ 14 दिसम्बर— ब्लाक कार्यालय ताकुला व धौलादेवी

✒️ 15 दिसम्बर— ब्लाक कार्यालय भैसियाछाना व लमगड़ा

ये होनी चाहिए योग्यता (Qualification)

सुरक्षा जवान के भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थी के लिए निर्धारित योग्यता की जानकारी देते हुए सहायक सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी को 10वीं पास होना चाहिए और उसकी ऊंचाई 168 सेमी और आयु 21 से 35 वर्ष, वजन 56 से 95 किग्रा होना चाहिए तथा अभ्यर्थी का स्वस्थ होना अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS