HomeAccidentयूएस नगर : ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला, एक की...

यूएस नगर : ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर| उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से दुःखद खबर सामने आ रही हैं, यहां बैंक के काम से रुद्रपुर आए रामनगर निवासी बाइक सवार दो दोस्तों को काशीपुर हाइवे पर बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही पंचनामा व पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, आज बुधवार को 36 वर्षीय यशपाल सिंह निवासी पीरूमदारा, रामनगर (नैनीताल) अपने दोस्त संदीप रावत के साथ बुलेट से रुद्रपुर आया था। शाम करीब 4:30 बजे दोनों घर के लिए वापस निकल रहे थे। तभी काशीपुर रोड पर ओवर ब्रिज से नीचे उतरते ही तेल मिल के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद संदीप डिवाइडर की साइड उछलकर गिर गया जबकि यशपाल मौके पर गिर गया। इसके बाद ट्रक चालक यशपाल को रौंदते हुए निकल गया। वहां मौजूद लोगों ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर वहां यूपी व उत्तराखंड दोनों पुलिस पहुंच गई, लेकिन मामला उत्तराखंड का था तो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि ट्रक और ड्राइवर उनके कब्जे में है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

अविश्वसनीय : अल्मोड़ा में गुलदार की नजरों के सामने 04 मासूमों ने बिताई पूरी रात

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments