HomeUttarakhandBageshwarकपकोट : नगर पंचायत क्षेत्र में औचक निरीक्षण, दस लोगों पर कार्रवाई,...

कपकोट : नगर पंचायत क्षेत्र में औचक निरीक्षण, दस लोगों पर कार्रवाई, हड़कंप

✒️ नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन संयुक्त टीम की छापेमारी

ADVERTISEMENTSAd Ad

✒️ नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट/बागेश्वर

नगर पंचायत क्षेत्र कपकोट में नगर पंचायत व प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण कर 10 लोगों के खिलाफ चलानी कार्यवाही की। साथ ही व्यापारियों को चेतावनी दी पालिका क्षेत्र में दुकानों में पॉलीथीन मिलने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

नगर पंचायत कपकोट में प्रशासन व नगर पंचायत एवं पुलिस के औचक निरीक्षण से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत की संयुक्त चैकिंग टीम ने भराड़ी, पुल बाजार, कपकोट बाजार के निरीक्षण के दौरान खुले में शौच करने वाले 08 व पॉलीथिन की बिक्री करते दो लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की। अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार ने पॉलिथीन पर प्रभारी रोक लगाने कर साथ-साथ होटलों में साफ-सफाई रखने, नदी-नाले में गंदगी न डालने को कहा। उन्होंने कहा कि सख्त हिदायत के बाद भी अगर व्यापारी नही माने तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। टीम में थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप नगरकोटी, कवीन्द्र मेहता, रविंद्र मेहता, सुंदर कोरंगा, राजू गढ़िया, सूरज ऐठानी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments