HomeBreaking Newsसिर्फ 24 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा...

सिर्फ 24 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का निधन

ADVERTISEMENTS

✒️ 02 बार जीती थी कैंसर से जंग

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

✒️ जन्म – 5 फरवरी, 1998/निधन – 20 नवंबर, 2022

सीएनई रिपोर्टर

Actress Andrila Sharma

महज 24 साल की उम्र, दो बार हुआ कैंसर जैसा असाध्य रोग, लेकिन उसकी इच्छा शक्ति के आगे कैंसर हार गया। बावजूद इसके, नियति को जो मंजूर होता है उसे बदलना लगभग नामुमकिन ही रहता है। यहां हम बात कर रहें हैं बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की, जिनकी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

आज बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी है। यहां की चर्चित अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा इस दुनिया से अलविदा कहकर चली गई है। महज 24 साल की आयु में उन्होंने इस संसार से अलविदा कह दिया।

ज्ञात रहे कि कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण अभिनेत्री के सिर में ब्लड क्लोटिंग हो गई थी। मंगलवार रात उनका ऑपरेशन हुआ था और उसके बाद से वह कोमा की स्थिति में लगातार वेंटिलेटर पर थीं। उन्हें गत 01 नवंबर की रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह 19 दिनों तक जिंदगी से लड़ती रहीं, लेकिन शनिवार 19 नवंबर, 2022 की शाम अभिनेत्री एंड्रिला को कई बार दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाये। उन्होंने आज रविवार दोपहर 01 बजे अंतिम सांस ली।

02 बार कैंसर को दे चुकी थीं मात

एंड्रिला शर्मा बहुत हिम्मती थीं। अल्प आयु में ही उन्हें दो बार कैंसर से भी जूझना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कैंसर को भी पराजित कर दिया। एंड्रिया एक बार कैंसर मुक्त हो गई थी, लेकिन दूसरी बार उन्हें कैंसर का पता चला था तब उन्होंने अपनी critical surgery को पूरा करवाया। डॉक्टरों के अनुसार तब हुए कीमोथेरेपी के कई सेशन के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गई थीं।

एंड्रिला शर्मा का करियर

✒️ टीवी से लेकर ओटीटी तक काम कर बनाई अलग पहचान।

✒️ छोटे पर्दे से हुई थी करियर की शुरुआत।

✒️ सबसे पहला टीवी शो रहा झूमर।

✒️ कई प्रसिद्ध शो में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments