HomeUttarakhandAlmoraपुराने एचएमटी वाले विशाल भू-भाग में स्थापित हो कुमाऊं का एम्स अस्पताल

पुराने एचएमटी वाले विशाल भू-भाग में स्थापित हो कुमाऊं का एम्स अस्पताल

✒️ पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन

✒️ पहाड़ी व मैदानी भाग का मध्य बिंदु है रानीबाग का यह क्षेत्र

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में ऋषिकेश की तर्ज पर एम्स की स्थापना सुविधाजनक स्थान पर करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने इसके लिए रानीबाग स्थित अब खाली हो चुकी एचएमटी की भूमि पर एम्स स्थापित करने का सुझाव दिया है।

एडवोकेट केवल सती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गत दिवस सौंपे ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड के ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी। उसी की तर्ज पर कुमाऊँ मंडल में भी एम्स खोला जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड सरकार को नैनीताल जनपद में हल्द्वानी से नज़दीक एच.एम.टी. वाले विशाल भू-भाग, जिसमें भवन आदि भी हैं को ध्यान में रखना चाहिए। यह एम्स खोलने के लिए बहुत ही उपयुक्त स्थान है तथा वह क्षेत्र पहाड़ी व मैदानी भाग का मध्य बिंदु भी है, जिसका लाभ पूरे कुमाऊं क्षेत्र को मिलेगा। सती ने कहा कि कुमाऊं में निकट भविष्य में एम्स की स्थापना होनी है, अतएव भविष्य में कुमाऊं में बनने वाला एम्स पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र के मध्य एच.एम.टी. वाले स्थान में स्थापित करवाया जाये। उन्होंने सीएम से प्रस्तावित एम्स हॉस्पिटल को एच.एम.टी वाले स्थान में स्थापित करने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्तावित करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments