मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुंचने के बाद हवालबाग में लगे आजीविका महोत्सव के तमाम स्टॉलों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जिले के तमाम क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये स्टालों को देखा तथा यहां सजे तमाम लोकल उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली।
सीएम इस कार्यक्रम के बादमुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन संवाद व महिला संगठनों व स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद करेंगे। शाम को सर्किट हाउस में वह व्यापार मंडल व इसके बाद बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद, सुझाव लेंगे। देर शाम मल्ला महल पुराना कलक्ट्रेट में आजीविका महोत्सव सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अल्मोड़ा में करेंगे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।