HomeBreaking Newsखैरना ब्रेकिंग : हाइवे कैफे बार पड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध...

खैरना ब्रेकिंग : हाइवे कैफे बार पड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर गरमपानी तहसील के निकटवर्ती हाई वे पर पड़ने वाले एक बार में आबकारी विभाग ने छापा मारा। इस दौरान यहां तीन दर्जन से अधिक पेटियों में अवैध रूप से एकत्रित की गई शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख आंकी जा रही है।

जानकारी के अनुसार विभाग की अचौक छापेमारी के दौरान बार के गोदाम तथा बार के भीतर अवैध रूप से रखी गयी 30 से अधिक पेटियों को आबकारी टीम ने मौके पर ही जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बार में शराब को अवैध रूप से पार लगाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा लंबे समय से इस बार में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना भी मिल रही थी।

जिस पर आबकारी विभाग की टीम एक्शन में आई और औचक निरीक्षण करते हुए बार की गहन तलाशी की गई। विभाग के एनआर जोशी के अनुसार एक मुखबिर की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई है। बरामद की गई शराब की कीमत करीब 02 लाख रुपये आंकी गई है। विभाग अग्रिम कार्रवाई कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments