HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: जिले में विभिन्न जगहों से गुजरी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Bageshwar: जिले में विभिन्न जगहों से गुजरी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
राहुल गांधी द्वारा शुरू भारत जोड़ो यात्रा जनपद में भी शुरू हो गयी है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त लोगों में कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर भारी उत्साह है।

ADVERTISEMENTS
कपकोट में भारत जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेसजन।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गरुड़ व कपकोट से भी प्रारंभ हो गयी है। गरुड़ में गांधी चबूतरे से यात्रा की शुरुआत की गई। इस दौरान वक्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि एक यात्रा देश की आजादी के लिए निकाली गई थी आज दूसरी यात्रा विघटनकारियों के खिलाफ निकाली जा रही है इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, लोकमणि पाठक, गीता रावल, ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, रंजीत दास, भुवन पाठक, बसंत नेगी, उमेश पाण्डेय, कैलाश परिहार, आदि शामिल थे। उधर कपकोट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा में बडी संख्या में लोगो ने शिरकत की।

गरूड़ में भारत जोड़ा यात्रा निकालते कांग्रेसी।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार से आम जनमानस पीड़ित है।यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गढ़िया, चौरा जिला पंचायत सदस्य सुरेश खेतवाल, बड़ेत जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी, प्रकाश कांडपाल, शांति दानू, गोविंद ऐठानी, सभासद डुंगर सिंह रावत, गणेश तिवारी, महिमन गढ़िया, प्रवीण कोरंगा, भूपेंद्र कोरंगा, दीपक ऐठानी राजेंद्र कोरंगा, नरेंद्र कोरंगा, मदन मोहन, बलवंत कपकोटी, दिनेश टाकुली, यशपाल टाकुली, हरीश जोशी, गणेश ऐठानी, नंदन कपकोटी, प्रकाश गोगिनी, सुरेश राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments