HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 'भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो' के नारे के साथ निकली भारत...

अल्मोड़ा : ‘भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो’ के नारे के साथ निकली भारत जोड़ो यात्रा

ADVERTISEMENTS

✒️ विधायक तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजन हुए शामिल

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में आज शुक्रवार को नगर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। यह पदयात्रा गांधी पार्क चौघानपाटा से दोपहर 12 बजे प्रारम्भ हुई।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

यात्रा स्टेशन, शिखर तिराहा, मिलन चौक होते हुए लाला बाजार, कचहरी बाजार व खजांची मोहल्ले से होते हुए आर्मी गेट को गयी। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता ‘भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो’ नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान राज्य एवं केन्द्र सरकार की विफलताओं पर विधायक तिवारी ने जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

वर्तमान में महंगाई, बेरोज़गारी, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, अग्निपथ योजना पर उन्होंने जमकर सरकार को कोसा। इस यात्रा में कांग्रेसजनों ने जगह-जगह रुककर स्थानीय जनता को बेतहाशा महंगाई, बेरोज़गारी, ध्वस्त होती कानून व्यवस्था। लगातार हो रहे भर्ती घोटालों के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, जो स्पष्ट करता है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से कितनी खिन्न है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अपने चरम पर पहुंच चुकी बेऱोजगारी, भर्तियों में लगातार हो रहे घोटालों से युवा परेशान हैं। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है और प्रदेश में कानून व्यवस्था किस कदर ध्वस्त हो चुकी है ये सर्व विदित है।

पदयात्रा में विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र भोज, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, यूसीडीएफ अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, जिला महासचिव गीता मेहरा, अरूण वर्मा, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान,

प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट, दीपक भट्ट, नरेश बाराकोटी, प्रताप राम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन चन्द्र पाण्डेय, कमल सिंह, भगवान राम, एससी प्रकोष्ठ जिला संयोजक किशन लाल, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, विनय विल्सन, कार्तिक साह, विनोद वैष्णव, पूर्व यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सिकन्दर पवार, सभासद सचिन आर्या, शशांक तिवारी, आईटी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव शरद चन्द्र साह,

ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, गोपाल भट्ट, ललित सतवाल, हर्ष कनवाल, अम्बीराम आर्य, रमेश नेगी, अख्तर हुसैन, दीपा साह, तारू तिवारी, दिनेश नेगी,मुकेश नेगी,राबिन मनोज भण्डारी,संजय दुर्गापाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, मंजू काण्डपाल, अनिल गुरुरानी, आनन्द सिंह बगडवाल, मनोज सनवाल, रजनी टम्टा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

क्या आप SBI ग्राहक हैं, तो उठायें VLC सेवा का लाभ, मिल रही विशेष सुविधा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments