क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)रुद्रपुर। यहां के आवास विकास कालोनी निवासी एक हेड मास्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वे प्राथमिक विद्यालय सितारगंज में हेड मास्टर के पद पर तैनात थे। आज शाम वे अपनी ड्यूटी से स्कूटी से लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार आवास विकास निवासी 46 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार प्रावि सितारगंज में हेड मास्टर के पद पर तैनात थे। मंगलवार की शाम को वह स्कूल से स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी किच्छा रोड पर मेडिसिटी अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर उन्हें कुचल दिया। हादसे में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगिरों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया है। चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

