HomeUttarakhandAlmoraAlmora : कबड्डी, खो-खो, बॉलीबाल के हुए मुकाबले, शानदार प्रदर्शन

Almora : कबड्डी, खो-खो, बॉलीबाल के हुए मुकाबले, शानदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

✒️ ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ (हवालबाग)

✒️ ब्लॉक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी ने किया उद्घाटन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ (हवालबाग) का उद्घाटन यहां स्थानीय खेल मैदान में ब्लॉक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी द्वारा किया गया। इस मौके पर कबड्डी, खो-खो, बॉलीबाल आदि के शानदार मुकाबले हुए।

कबड्डी अंडर 14 बालक वर्ग में खत्याड़ी विजेता व ग्वालकोट की टीम उप विजेता रही। खो-खो में खत्याड़ी विजेता व गुरना टीम को उप विजेता का खिताब मिला। अंडर 17 बालक वर्गीय खो-खो में खत्याड़ी की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में खत्याड़ी व सल्ला रौतेला क्रमश: विजेता व उप विजेता रही। बॉलीबाल अंडर 21 बालक वर्ग में स्टेडियम विजेता व हवालबाग उपविजेता तथा बालिका अंडर 21 कबड्डी में खत्याड़ी व ग्वालाकोट को क्रमश: विजेता, उपविजेता का खिता​ब मिला।

इस अवसर पर संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग पीएस जंगपांगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य खत्याड़ी दीपा आर्या, हरीश कनवाल, प्रभारी खेल अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण से सोनू कुमार, समन्वयक पंकज टम्टा, प्रधानाचार्य हवालबाग डॉ. डीडी तिवारी, मोहन सिंह नेगी, धन सिंह धौनी, भूपाल सिंह चिलवाल, प्रधानाचार्य हिमांशु तिवारी, हरीश बिष्ट, महेश भंडारी, दीप पांडे, डॉ. दीप जोशी, सुरेश वर्मा, शिवराज बनकोटी, दीपक साही सहित हवालबाग ब्लॉक के सभी व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक वर्मा व डॉ. ललित चंद्र पाठक ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments