HomeUttarakhandNainitalलालकुआं में कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

लालकुआं में कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

लालकुआं| कच्ची शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है, बीती रात पुलिस ने दबिश देकर 51 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में शराब तस्करी सहित अन्य मामलों में जेल जा चुका है।

बताते चलें कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान लालकुआं पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने बताया कि बीती रात पुलिस टीम अम्बेडकर नगर नई बस्ती क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस कर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। व्यक्ति की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 51 पाउच कच्ची शराब बरामद की जिस पर पुलिस टीम व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

उन्होंने बताया कि राकेश उर्फ छूटका पुत्र स्व श्रीराम निवासी अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक को 51 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है वही पकड़े गए।

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली में करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज है, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबारियों को किसी भी किमत पर बख्शा नहीं जायेगा। इधर पुलिस टीम में कांस्टेबल तरूण मेहता व सुरेश प्रसाद मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments