HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : प्रधानपतियों की धक्केशाही की वजह से रद्द हुआ ग्राम...

बागेश्वर न्यूज : प्रधानपतियों की धक्केशाही की वजह से रद्द हुआ ग्राम प्रधान संगठन का चुनाव

बागेश्वर। आज ब्लाॅक सभागार में बागेश्वर ब्लाॅक के ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष पद का चुनाव होना था। जो काफी हंगामेदार रहा और अंतत: चुनाव ही रद्द हो गया। संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष के लिए पहले 4 दावेदार थे। अंत में दो ने नाम वापिस ले लिये। दो उम्मीदवार चैगांवछीना के विनोद कुमार टम्टा, व पंत क्वाराली के रमेश पाठक मैदान में थे। इस चुनाव की जानकारी व्हाट्सएप्प गु्रप के द्वारा दी गई थी। जिससे बहुत से प्रधानों को जानकारी भी नहीं मिल पायी। जिसे 182 प्रधानों में से सिर्फ 56 प्रधान ही पहुंच सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad

फिर भी जैसे तैसे चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई जो कुछ ही देर में हंगामे की भेंट चढ़ गई। जानकारी के अनुसार वहां मौजूद प्रधानों में प्रधान कम प्रधान पति ज्यादा मौजूद थे। प्रधान पतियों का चुनाव में भाग लेने के कारण चुनाव रद्द होना बताया जा रहा है। वहीं कुछ प्रधानों ने आरोप लगााते हुए कहा कि जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में अक्सर देखा जाता है प्रधान पतियों द्वारा पंचायत कार्यो में दखलंदाजी रहती है। महिला प्रधानों के काम काज में उनके सगे संबंधियों की दखलअंदाजी कोई नयी बात नहीं है।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

ज्यादातर महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अक्सर इस तरह की परेशानियां देखने को मिलती रही है,जिसे कहीं ना कहीं ग्राम पंचायत का कार्य प्रभावित होता है। इस ओर भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। दूसरी ओर कुछ प्रधान पतियों ने कहा है कि अगर जिले के प्रधान संगठन व्हाट्सएप्प से वे जुड़े हैं, तब तो किसी को कोई परेशानी नहीं है, तो फिर चुनाव में वोट करने में क्या दिक्कत है।

मिल रही जानकारी के अनुसार इस चुनाव का संचालन ही प्रधान पति के द्वारा हो रहा था। आपको बता दें कि पंचायती राज अधिनियम के तहत जिले की पंचायतों में महिला पदाधिकारियों की भागीदारी के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, ताकि निर्वाचित महिला पंचायत पदाधिकारियों को पंचायतों के काम-काज यथा नियोजन, क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण, नियंत्रण आदि में स्वंय निर्णय लेने में सक्षम बनाया जा सके, भारत सरकार पंचायती राज नई दिल्ली भी इसको लेकर गंभीर है और समय पर समय महिला पंचायत प्रतिनिधियों को सक्षम बनाने की दिशा में इस तरह के कदम उठाती रहती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments