HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : पुलिस ने किया सोलर बैटरी चोरों को गिरफ्तार, 5 बैटरी...

लालकुआं : पुलिस ने किया सोलर बैटरी चोरों को गिरफ्तार, 5 बैटरी बरामद

ADVERTISEMENTS

लालकुआं| कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने 3 शातिर बैटरी चोर को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की गई 5 सोलर बैटरी बरामद की है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत 9 नवंबर को लालकुआं नगर पंचायत की पांच सोलर बैटरी चोरी हो गई थी जिस संबंध में रमेश कुमार ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा को सुपुर्द की गई।

वहीं एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने लालकुआं कोतवाली पुलिस को मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीएल वर्मा के सयुंक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से तीन चोरों को गिरफ्तार किया जिनके पास से चोरी की पांच सोलर बैटरी भी बरामद हुई।

इधर पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक शर्मा पुत्र जयप्रकाश नारायण शर्मा निवासी गोयल कंपाउंड वार्ड नंबर 2 नई बस्ती लालकुआं, जितेंद्र कश्यप पुत्र मुकेश कश्यप नगर निवासी नगर पंचायत लालकुआं, इरफान खान उर्फ शादाब पुत्र चांद मियां निवासी -8 नगर पंचायत लालकुआं बताया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। इधर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा, कांस्टेबल सुरेश प्रसाद और कांस्टेबल किशोर रौतेला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments