HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : राज्य स्थापना दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़, पुरस्कार वितरण

अल्मोड़ा : राज्य स्थापना दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़, पुरस्कार वितरण

ADVERTISEMENTS

✒️ नगर की खेल से जुड़ी महान प्रतिभाएं भी हुईं सम्मानित

✒️ प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत एवं विधायक मनोज तिवारी ने बढ़ाया हौंसला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून एवं जिला प्रशासन के मार्ग दर्शन में व जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा के द्वारा अण्डर 16 बालक-बालिकाओं की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। प्रातः 06:30 बजे चौघानपाटा से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर दौड़ में क्रमश: एक से दसवें स्थान तक रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये गये। साथ प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत एवं विधायक मनोज तिवारी द्वारा नगर की खेल प्रतिभागों व उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया।

क्रॉस कंट्री दौड़ चौघानपाटा से करबला तक एवं करबला से वापस होते हुए देवदार होटल से चौघानपाटा में में संपन्न हुई। क्रॉस कंट्री अण्डर 16 बालक-बालिकाओं वर्ग की दौड का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, उप जिलाधिकारी गोपाल चौहान एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल द्वारा किया गया।

क्रास कंट्री दौड़ में क्रमश: 01 से 10 तक विजेता खिलाड़ियों को नवीन कलेक्ट्रेट में जनपद अल्मोड़ा के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत एवं विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, जिला अधिकारी वंदना सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पुरुस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

यह प्रतिभाएं भी हुई सम्मानित

प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत एवं विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी द्वारा कोच देवभूमि द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित लियाकत अली खान, सुश्री एकता बिष्ट (अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेटर), लक्ष्य सेन (अर्न्तराष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाड़ी), सुरेन्द्र सिंह भण्डारी (अर्न्तराष्ट्रीय ताईक्वाण्डो खिलाड़ी), सुश्री स्नेहा रजवार (अर्न्तराष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाड़ी) को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय जज इंडियन बॉडी बिल्डींग संघ अल्मोड़ा गिरिश मल्होत्रा, डॉ. जे.सी. दुर्गा पाल, गणेश सिंह हरडिया, सुरेश वर्मा, भूपाल सिंह चिलवाल, शैलेन्द्र वर्मा, हरीश गोस्वामी, हीरा कनवाल, प्रशांत सिंह मेहरा, कु. स्मृति नगरकोटी, कैलाश राम आर्या, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार व समस्त खेल प्रेमी एंवम गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments