HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल पनियाली हल्द्वानी में हुआ शानदार कवि सम्मलेन

हल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल पनियाली हल्द्वानी में हुआ शानदार कवि सम्मलेन

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी| आज दि मास्टर्स स्कूल पनियाली, हल्द्वानी में बाल्य कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। यह कवि सम्मलेन हरफनमौला साहित्यिक संस्था के और दि मास्टर्स स्कूल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कवि सम्मलेन में विद्यालय के लगभग अधिकतर विद्यार्थियों ने अपने स्व रचित कविताओं को जमा किया। जिसमें से 20 सर्वोत्तम कविताओं को चुना गया और चुनें हुए विद्यार्थियों ने अपने कविताओं का मंच से पठान किया।

जिन विद्यार्थियों ने आज स्व रचित कविताओं का पठान किया उनमें प्रथम स्थान पर मानसी मौर्या, ओसीन खाती, और आरती बिष्ट रही, दूसरा स्थान दीपिका बिष्ट, प्रिय बोरा, अस्मिता बानी और हर्षिता बिष्ट ने प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान प्रयांशी मेर, प्रिया आर्या एवं दीपांशु भट्ट ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में प्रशिद्ध कवि, गौरव त्रिपाठी, अध्यक्ष हरफनमौला साहित्यिक संस्था एवं अकादमिक निर्देशक, दि मास्टर्स स्कूल रही, विद्यालय के प्रबंधक चन्दन सिंह रैकवाल ने हरफनमौला साहित्यक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया और बच्चों द्वारा किये गए। इस प्रयास हेतु बहुत-बहुत बधाई दी और भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments