HomeUttarakhandNainitalसीबीएसई 12वीं रिजल्ट : वैभव त्रिपाठी, सशांक उपाध्याय व शशि गोसांई ने...

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट : वैभव त्रिपाठी, सशांक उपाध्याय व शशि गोसांई ने संयुक्त रूप से किया यूनिवर्सल स्कूल टॉप

हल्द्वानी। सीबीएसई बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं में यूनिवर्सल सीनियर सैकेंडरी स्कूल हल्द्वानी का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी उत्तीर्ण छात्र—छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विज्ञान वर्ग में वैभव त्रिपाठी, सशांक उपाध्याय व शशि गोसांई ने 96 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल टॉप किया। अपूर्व भाकुनी, वीरेंद्र सिंह ने 95.2, प्रियंका राणा ने 95, इंशात जोशी ने 94.6,धवल तिवारी ने 94, जयंत जोशी और हिमांक सिं​ह ने 93,कार्तिक बिनवाल ने 92.6, सूरज पटवाल ने 92.8, पंकज सिंह राठौर ने 92.2, योगेश्वरी ने 91.4, रिया अधिकारी ने 91, नेहा पंत ने 90.4 व लोकेश भट्ट ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वाणिज्य वर्ग में नीतिश कुमार ने 95.56 व दीपक मेलकानी ने 93.2 फीसदी अंक प्राप्त किये। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार जोशी व प्रधानाचार्य मंजू जोशी ने छात्रों को बधाई दी व उनके उज्जवल ​भविष्य की कामना की। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य पीडी पलडिया, एचएस बोरा, कंचन पंत, डीसी तिवारी, इंदु व मन्जीत उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments