HomeUttarakhandNainitalक्वारब : आवासीय क्षेत्र में चल रहे डामर प्लांट पर जताई आपत्ति,...

क्वारब : आवासीय क्षेत्र में चल रहे डामर प्लांट पर जताई आपत्ति, बंद करने मांग

✒️ ग्रामीणों ने डीएम को भेजा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

ग्राम क्वारब, दियारी के नागरिकों ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन पर क्वारब-ल्वेशाल मोटर मार्ग पर आवासीय क्षेत्र में एक डामर प्लांट चलने पर आपत्ति दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्वारब-ल्वेशाल मोटर मार्ग पर एक डामर प्लांट अवैध रूप से चलाया जा रहा है। यह करीब 04 साल से चला है। जिसमें दो साल बगैर एनओसी के चला। तब ग्रामीणों के विरोध पर यह प्लांट बंद हो गया था। जिसका निरीक्षण तहसीलदार कोश्याकुटोली द्वारा किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि तहसीलदार ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन अब एडीएम नैनीताल द्वारा इसे दोबारा खोले जाने की अनुमति दे दी गई है। उनका यह भी आरोप है कि ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की बजाए धमकाया जा रहा है। उन्होंने बैठक के दौरान प्लांट संचालकों के एक कर्मचारी पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने कहा कि जहां प्लांट संचालित किया जा रहा है, उससे डेढ़ सौ मीटर के अंदर स्कूल, मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र है और रास्ता भी डामर प्लांट से जाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई कर डामर प्लांट बंद कराने की मांग की है। गांव वालों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा डामर प्लांट को बंद नहीं कराया गया तो गांव के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन में राजेंद्र बिष्ट, अमित सिंह, दिलीप प्रसाद, पूरन बिष्ट, पूरन सिंह, राधा देवी, दीवान सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments