उत्तराखंड : शिक्षिका ने लगाया मौत को गले, कॉलेज की प्रधानाचार्या गिरफ्तार

0
हरिद्वार : ड्यूटी के दौरान नर्स हुई लापता, शौचालय में मिला शव
सांकेतिक तस्वीर

नई टिहरी| टिहरी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी की शिक्षिका विमला गुंसाई की आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतका के विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना उनियाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित प्रधानाचार्य पर शिक्षिका ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

मामले में पुलिस ने आरोपित प्रधानाचार्या को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बीते 1 अक्टूबर को मोलधार नई टिहरी निवासी विमला गुंसाई ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। विमला गुंसाई ने सुसाइड नोट में अपने विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कालेज बौराड़ी में प्रधानाचार्य अर्चना उनियाल पर आरोप लगाए।

आरोप लगाए कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित शिक्षिका अर्चना उनियाल के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का मुकदमा नई टिहरी कोतवाली में दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने बौराड़ी सेक्टर 8 बी निवासी अर्चना उनियाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

नई टिहरी कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सिविल जज सीनियर डिवीजन रिमांड मजिस्ट्रेट रितिका सेमवाल ने आरोपित महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS