HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कारोबारी पर फायरिंग करने वाले मनोज और रमन पर इनाम...

हल्द्वानी : कारोबारी पर फायरिंग करने वाले मनोज और रमन पर इनाम घोषित

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| सर्राफा कारोबारी राजीव वर्मा पर फायर झोंकने के मुख्य आरोपित अब भी फरार है। जबकि घटना में शामिल दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस से बचने को इधर-उधर भाग रहे मनोज अधिकारी और रमन कपूर पर एसएसपी पंकज भट्ट ने 20-20 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। दोनों की गिरफ्तारी को लेकर टीमें जुटी हुई है। बदमाशों की लोकेशन दूसरी बार फिर से गूलरभोज के आसपास नजर आई है।

कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे और कारोबारी राजीव वर्मा पर बुधवार रात बाइक सवार दो लोगों ने गोली चला दी थी। राजीव उस समय हीरानगर स्थित अपने घर के बाहर कार खड़ी कर रहे थे। गनीमत रही कि बदमाशों का निशाना चूक गया। गुरुवार को ऊधम सिंह नगर के बरा में आरोपितों की लोकेशन मिलने पर नैनीताल पुलिस ने स्थानीय पुलिस से मदद मांग उन्हें रोकने को कहा।

लेकिन पड़ोसी जिले की पुलिस का बावर्दी व सरकारी गाड़ी देख ढाबे में शराब पी रहा मनोज अधिकारी अपने तीन साथियों संग भागने लगा। इस बीच दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश गुरदीप के पैर में गोली भी लगी। मामले में पुलिस अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपित मनोज अधिकारी निवासी गौजाजली हल्द्वानी और रमन कपूर निवासी गूलरभोज फरार चल रहे हैं। अब दोनों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

हल्द्वानी: बढ़ा टेंपो/ऑटो का किराया- जानें नया किराया

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments