HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : मामूली कहासुनी में दुकानदार की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

उत्तराखंड ब्रेकिंग : मामूली कहासुनी में दुकानदार की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

ADVERTISEMENTS

✒️ हमलावर ने बीच-बचाव को आई पत्नी को भी किया घायल

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

हमले में घायल मृतक की पत्नी

पिथौरागढ़ में किसी मामूली सी बात को लेकर हुई बहस के दौरान एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव को आई उसकी पत्नी पर भी दबंगों ने वार कर घायल कर दिया है। यह मामला राजस्व क्षेत्र का बताया जा रहा है। मृतक इलाके में दुकान चलाता था।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

मिली जानकारी के अनुसार जनपद की तहसील डीडीहाट मुख्यालय के निकटवर्ती घोरपट्टा क्षेत्र ननपापों गांव में यह सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां अटल गांव निवासी व्यक्ति ने लाठी-डंडों से प्रहार एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपने पति को बचाने आई पत्नी को भी आरोपी ने गम्भीर रूप से घायल कर दिया है।

जानकारी यह मिली है कि ननपापों गांव के रहने वाले 48 वर्षीय प्रह्लाद सिंह की घोरपट्टा में परचून की दुकान है। आज शनिवार को उसकी अटल गांव निवासी सोबन सिंह से किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामला गर्म हो गया और गाली-गलौच व हाथापाई भी शुरू हो गई। इस बीच सोबन राम नएक लाठी लेकर आया और प्रह्लाद को बेहताशा पीटने लगा। इस बीच उसकी पत्नी जब बीच-बचाव को आई तो सोबन राम ने उस को भी लाठी दे मारी। बताया जा रहा है कि इस हमले में प्रह्लाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रह्लाद की पत्नी कलावती देवी गंभीर रूप से घायल है।

इधर सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले को राजस्व पुलिस रेगुलर पुलिस को सौंपने की तैयारी कर रही थी। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, वहीं उसकी पत्नी कलावती देवी को जिला अस्पताल भर्ती करा दिया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम उपचार में जुटी है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दिन-दहाड़े हुई वारदात से हर कोई हैरान है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments