HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सौरभ चतुर्वेदी बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, गदगद परिजन

अल्मोड़ा : सौरभ चतुर्वेदी बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, गदगद परिजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा के नृसिंहबाड़ी निवासी शिक्षक पुत्र सौरभ चतुर्वेदी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गये हैं। गौरव की इस उपलब्धि पर नगर में हर्ष का माहौल है। तमाम लोगों ने उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि सौरभ अल्मोड़ा के नृसिंहबाड़ी निवासी आरसी चतुर्वेदी व गीता चतुर्वेदी के पुत्र हैं। इनके पिता राजकीय इंटर कालेज बिरौड़ा में शिक्षक हैं, जबकि इनकी बहन साक्षी भी सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। माता गीता चतुर्वेदी ग्रहणी हैं। सौरभ बचपन से ही बहुत होनहार छात्र रहे हैं। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल से की है। इनके छोटे भाई कक्षा इंटरमीडिएट के छात्र हैं।

इधर सौरभ की सफलता पर कैमिस्ट एसोसिएशन के सचिव गिरीश उप्रेती, राघव पंत, भास्कर साह, मुरारी अग्रवाल, मदन बिष्ट, महेश बिष्ट, जीवन गुप्ता विजय जोशी, प्रेम सिंह खोलिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments