HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: डीएम के आश्वासन पर जि.पं. सदस्यों का आंदोलन स्थगित

बागेश्वर: डीएम के आश्वासन पर जि.पं. सदस्यों का आंदोलन स्थगित

✒️ तीन दिन का दिया अल्टीमेटम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिला पंचायत में बजट आवंटन से नाराज सदस्यों का आज से प्रस्तावित आंदोलन जिलाधिकारी से वार्ता के बाद फिलहाल स्थगित हो गया। हालांकि यह भी चेतावनी दी है कि तीन रोज के भीतर समस्या का हल नहीं निकला और कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा।

ज्ञात रहे कि बीते 21 अक्टूबर को आयोजित सामान्य बैठक के बाद हुई घटना के विरोध में 9 जिला पंचायत सदस्यों ने 01 नवम्बर से आंदोलन की चेतावनी दी थी। सदस्यों का आरोप था कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों को डराने के लिए पुलिस बुलाई। महिला सदस्यों के साथ अभद्रता की गई। उन्होंने जिला पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की।

आज मंगलवार को अपने पूर्व निर्धारित घोषणा के चलते जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, पूर्व जिला पंचायत हरीश ऐठानी, सदस्य सुरेंद्र खेतवाल, बंदना ऐठानी, रूपा कोरंगा, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, रेखा देवी, पूजा आर्या आंदोलन स्थल पर पहुंचकर बाबा साहब की मूर्ति की सफाई के बाद माल्यार्पण कर आंदोलन पर बैठने की तैयारी पर थे। उस दौरान जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित सदस्यों से फोन पर बात कर उन्हें वार्ता के लिए बुलाया।

वार्ता के दौरान सदस्यों ने जिलाधिकारी को बताया कि 21 अक्टूबर को जिला पंचायत अध्यक्ष ने बजट का आवंटन किया, जिसमें सदस्यों की अनदेखी की गई। बैठक के बाद सदस्य अपर मुख्य अधिकारी से वार्ता कर रहे थे। अध्यक्ष ने पुलिस बुलाकर सदस्यों को डराने का प्रयास किया। कोतवाल ने महिला सदस्यों के साथ अभद्रता की, जिसका वीडियो उनके पास है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने जिलाधिकारी ज्ञापन सौंप कर समान बजट वितरण के साथ बैठक के दौरान सदस्यों से अभद्रता करने वालों पर कार्यवाही की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने सदस्यों की बात सुनने के बाद मामले को समझने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। जिस पर सदस्यों ने तीन दिन के लिए आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। साथ ही तीन दिन में मामले पर सकारात्मक कार्यवाही नही किये जाने पुनः आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments