HomeAccidentभाई दूज के दिन दर्दनाक हादसा : 6 की मौत, चार घायल

भाई दूज के दिन दर्दनाक हादसा : 6 की मौत, चार घायल

ADVERTISEMENTSAd

प्रयागराज| उत्तर प्रदेश में विंध्याचल दर्शन करने के लिये कार से जा रहे कुछ लोग प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये जिसमें एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुयी जनहानि पर शोक प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल घायलों के उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

प्रयागराज में गंगापार क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि सुबह 6:30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि एक टवेरा गाड़ी में चालक समेत 10 लोग सवार होकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। चालक को अचानक झपकी आ गई जिससे गाड़ी पर से उसका नियंत्रण हट गया और वो हंडिया टोल प्लाजा के निकट एक बिजली के खंभे से जा टकराई जिसमें मौके पर ही एक बच्चे और चार महिलाओ की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुयी एक 14 वर्षीय किशोरी साइना की उपचार के दौरान मौत हो गई।

अग्रवाल ने बताया कि गाड़ी में सवार सभी लोग ग्राम सराय लाल शिवगढ़, थाना सोरांव जिला प्रयागराज के रहने वाले थे। मृतकों में रेखा (45) पत्नी संजय अग्रहरी, रेखा (32) पत्नी रमेश, कृष्णा देवी (70) पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल, कविता (36) पत्नी स्वर्गीय दिनेश, 1 वर्षीय ओजस की मौके पर मौत हो गई। साइना (14) की मौत अस्पताल में हो गई। उन्होंने बताया कि घायल उमेश, उनकी पत्नी प्रिया, ऋषभ और चालक इरशाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने इस सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments