HomeUttarakhandBageshwarगजब : पहाड़ में यहां 11 किमी लंबी सड़क में से 07...

गजब : पहाड़ में यहां 11 किमी लंबी सड़क में से 07 किमी हो गई लापता

ADVERTISEMENTSAd

✒️ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष निरीक्षण पर गए, तो दशा देख रह गए दंग

✒️ तहस-नहस सड़क में फंसे वाहनों के चालक/मालिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट

दीपक पाठक, बागेश्वर

विगत माह बरसात में तहसील कपकोट के काफली-कमेड़ा मोटरमार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। 11 किमी के इस मोटर मार्ग में 7 किमी सड़क पूर्ण रूप से बह चुका है। जिससे इस सड़क से जुड़े गांवों में यातायात पूर्ण रूप से ठप हो चुका है। जिसमें दर्जनों वाहन वहीं खड़े होने से वाहन चालकों के बीच रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि दीवाली पर क्षेत्र भ्रमण पर कफली कमेड़ा पहुंचने पर पाया कि सड़क का लगभग 6-7 किमी तक कोई नामोनिशान नहीं है, लेकिन आज तक सड़क का जिम्मा लिये विभाग ने सुधार कार्य करना तो दूर, सड़क का स्थलीय निरीक्षण तक नहीं किया। उन्होंने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों वाहन वजह जगह खड़े फंसे हुए। जिनके वाहन मार्ग में फंसे हुए हैं, उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो चुका है। जबकि अधिकांश वाहन बैंक लोन से चल रहे है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का देश-दुनियां से सड़क सम्पर्क विगत 2 माह से कटा हुआ है।

उन्होंने बताया कि गाँव मेें रह रहे लोगों के रोजमर्रा की जरूरतों के लिए 15 किमी पैदल कपकोट आना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द दुरस्त न करने पर कांग्रेस पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी क्षेत्र पंचायत सदस्य चामू देवली ने कहा की विभाग को कई बार सड़क की शिकायत देने पर भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गड़िया आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments