HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : समारोहपूर्वक मनाई गई पं. एनडी तिवारी की जयंती व पुण्य...

अल्मोड़ा : समारोहपूर्वक मनाई गई पं. एनडी तिवारी की जयंती व पुण्य तिथि

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✒️ महिला अस्पताल में फल वितरण

✒️ नगर पालिका में गोष्ठी, कांग्रेसजनों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कुशल प्रशासक पं० नारायण दत्त तिवारी की जयंती व पुण्य तिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर आज महिला अस्पताल अल्मोड़ा में मरीजों को फल वितरण किया गया। इसके उपरान्त नगर पालिका परिद, अल्मोड़ा सभागार में उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने कहा कि जब नारायण दत्त तिवारी उप्र के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने औद्योगिक सिटी नोएडा को बसाया और जब उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रहे तो उन्होंने सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र बसाया, इसीलिए उन्हें विकास पुरूष कहते हैं। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती ने कहा कि तिवारी ऐसे राजनेता थे, जो देश की आजादी में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान एक वर्ष 3 माह जेल में अपने पिता पूर्णानन्द तिवारी के साथ बंद रहे। ऐसे बहुत कम उदाहरण हैं, जिसमें देश की आजादी के लिए पिता और पुत्र एक साथ जेल में बंदर रहे हों ।

पं० नारायण दत्त तिवारी ने केन्द्रिय मंत्री मंडल में वर्ष 1980 में प्रवेश किया। वे केन्द्र सरकार में उद्योग, इस्पात व खान मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, विदेश, वित्त व वाणिज्य मंत्रालय में मंत्री रहे तथा उन्होनें अपनी कार्य कुशलता से इन महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्य बेहतर ढंग से चलाया। सर्वसम्मति से ये भी प्रस्ताव पारित किया गया कि पं. तिवारी की जयंती व पुण्य तिथि प्रति वर्ष 18 अक्टूबर को उप्र सरकार व उत्तराखण्ड सरकार, सरकारी रूप से मनाये जाने के आदेश पारित करे। साथ ही यह भी प्रस्ताव रक्खा गया कि पं० नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरान्त भारत रत्न का सम्मान दिया जाय, वे सभी प्रकार से उसके लिए योग्य हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह ऐठानी, संचालन त्रिलोचन जोशी ने किया। कार्यक्रम का आयोजक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य दर्जा मंत्री केवल सती, पूर्व सभासद प्रताप सिंह सत्याल, अर्बन बैंक के पूर्व चेयरमैन आनन्द सिंह बगड़वाल, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, त्रिलोचन जोशी, सचिव महिला कल्याण संस्था पुष्पा सती, शान्ती शाह, ममता चौहान, भावना मठपाल, भारत रत्न पाण्डे, मनोज सनवाल, डॉ० जेसी दुर्गापाल, लवेन्द्र कुमार गुरूरानी, प्रकाश चन्द्र भट्ट, नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, गीता मेहरा, भाष्कर विष्ट, मनोहर सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, घनश्याम गुरूरानी, रौविन मनोज भण्डारी, विनय किरौला, अमन नज्जौन, जगदीश नगरकोटी, राहुल सिंह कनवाल, रवीन्द्र कनवाल, प्रकाश लटवाल, श्याम सिंह, भुवन विष्ट, आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कांग्रेसजनों ने किये श्रद्धासुमन अर्पित

स्व० नारायण दत्त तिवारी की चतुर्थ पुण्यतिथि एवं 97 वीं जयन्ती पर कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्हें भावपूर्ण श्रद्वांजली अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, हर्ष कनवाल, महेश चन्द्र आर्या, हर्ष कनवाल, राबिन भण्डारी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राधा बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, नूर अकरम खान, पंकज काण्डपाल, कार्तिक साह, गीता मेहरा,लीला जोशी सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments