HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: महिला समूहों के अध्यक्ष कपकोट में सम्मानित

Bageshwar: महिला समूहों के अध्यक्ष कपकोट में सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विकासखंड कपकोट में ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू की अध्यक्षता में आजीविका समूह से जुड़े हुए समस्त समूह के अध्यक्षों को कृषि विभाग ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मुख्य कृषि अधिकारी सुधर सिंह वर्मा ने समूह में बीज उत्पाद, किसान सम्मान निधि, केसीसी की जानकारी दी। फसल बीमा योजना के बारे में बताया। गठित समूह की महिलाओं को विभाग से मसूर पीएल-9 के मिनी किट वितरण किए गए। ब्लाक प्रमुख दानू ने बैठक के उद्देश्यों की जानकारी दी। उद्यान विभाग ने लम्पी स्किन डिजीज के टीकाकरण करने को कहा। सहकारिता विभाग से विक्रम चंद्र ने फसलों के संग्रहण तथा खरीद के बारे में किसानों को जानकारी दी। विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में बताया। बैठक में पशुपालन, उद्यान, मत्स्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संचालन वीडीओ प्रमोद मिश्रा ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments