HomeCrimeकिच्छा ब्रेकिंग : गौ कशी की सूचना पर पुलिस का छापा, भैंस...

किच्छा ब्रेकिंग : गौ कशी की सूचना पर पुलिस का छापा, भैंस का मांस मिला, बीस हजार का हुआ चालान

ADVERTISEMENTS

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

किच्छा । नगर के वार्ड 15 में गौकशी किए जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने औचक छापा मार कार्यवाही कर भारी मात्रा में मांस बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सक तथा नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और बरामद मांस की जांच के बाद पाया कि पुलिस द्वारा बरामद किया गया मांस भैंस का है, जो कि बिना चिकित्सकीय जांच के काटा गया था। फिलहाल पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि नगर पालिका की टीम ने अवैध मांस कटान तथा गंदगी किए जाने पर 20 हजार का चालान कर जुर्माना वसूल करते हुए बरामद मांस को कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक को सूचना मिली कि नगर के वार्ड 15, कसाई मोहल्ला क्षेत्र में तस्करों द्वारा गौवंशीय पशुओं की हत्या कर मांस काटा जा रहा है । सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी के दिशा निर्देशन में तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआई हेमचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने औचक छापा मार कार्यवाही की। पुलिस ने मौके पर करीब 60 किलो मांस बरामद कर कब्जे में ले लिया, जबकि मांस काट रहे आरोपी मकान स्वामी सलमान पुत्र मोहम्मद यासीन को पुलिस ने पकड़ लिया । पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सक तथा नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सक ने मांस की जांच के बाद बताया कि काटा गया भैंस का है जो कि बिना स्वास्थ्य जांच तथा बिना चिकित्सकीय परीक्षण के आरोपी सलमान द्वारा काटा गया है । नगर पालिका की टीम ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर अवैध कटान तथा गंदगी करने के आरोप में नियमानुसार कार्यवाही कर 20 हजार का जुर्माना वसूल किया । नगर पालिका की टीम ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर नष्ट करने की कार्यवाही शुरू कर दी । पुलिस द्वारा की गई औचक छापा मार कार्यवाही से मांस तस्करों में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments