स्व. जय दत्त वेला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत की राष्ट्रीय सेवा योजना तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में एल्बेंडाजोल नामक कृमि नाशक दवाई का वितरण छात्र-छात्राओं के मध्य किया गया।
इस अवसर पर सर्व प्रथम प्राचार्य डॉ. पुष्पेश पांडे द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया। दवाई का वितरण एनसीसी तथा एनएसएस के माध्यम से चिलियानौला नगरपालिका की आशा कार्यकत्री श्रीमती नीमा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को इस मेडिसन के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी रूपा आर्य और एनएसएस के तीनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिमन्यु कुमार, डॉ पारुल भारद्वाज, कमला देवी सहित वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।