HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी के स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 15 पर हुई चालानी कार्यवाही

हल्द्वानी के स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 15 पर हुई चालानी कार्यवाही

हल्द्वानी अपडेट| एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं पुलिस टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेंटरों में औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर 15 स्पा सेंटरों पर कार्यवाही की। चेकिंग के दौरान उपरोक्त स्पा सेंटरों के पुलिस एक्ट में लगभग 70 हजार रूपये के चालान किये गये हैं। सभी को चेतावनी दी गयी है कि यदि भविष्य में भी इसी प्रकार पुर्नरावृत्ति होती है तो सम्बन्धित स्पा सेंटर को सीज करने की अग्रिम रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी।

ADVERTISEMENTS

आज शुक्रवार को सीओ विभा दीक्षित ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हल्द्वानी क्षेत्र में पड़ने वाले 19 स्पा सेंटरों को चिन्हित किया गया था। जिसके लिए 14 टीमों का गठन किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान 15 स्पा सेंटरों में निर्धारित मापदण्डों के विपरीत/अनियामितता पाये जाने पर स्पा सेंटरों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गयी।

इन 15 स्पा सेंटरों पर हुई चालानी कार्यवाही :-

1- द गोल्डन स्पा
2- योर स्पा
3- रिलैक्स स्पा
4- सिल्वर बुद्धा
5- प्लान बी
6- प्लान बी-2
7- सैवन हैवन
8- हिमालय स्पा
9- गोल्डन स्पा
10- रॉयल स्पा
11- हेल्थ क्लब
12- ग्राउंड ऑर्चिड स्पा
13- सनलाइट स्पा
14- पीसफुल स्पा
15- लोटस स्पा

चेकिंग टीम में :-

01- निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल।
02- निरीक्षक ललिता पाण्डे, प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल हल्द्वानी।
03- निरीक्षक संजय कुमार, प्रभारी साईबर सैल।
4- निरीक्षक हरपाल सिंह, प्रभारी एसआईएस हल्द्वानी। तथा कोतवाली हल्द्वानी, थाना बनभूलपुरा, थाना मुखानी व थाना काठगोदाम में नियुक्त सभी महिला उप निरीक्षक।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments