HomeCrimeलालकुआं : जुआरियों की दिवाली शुरू, जुआ खेल रहे चार युवक गिरफ्तार

लालकुआं : जुआरियों की दिवाली शुरू, जुआ खेल रहे चार युवक गिरफ्तार

लालकुआं| कोतवाली पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात बिंदुखत्ता क्षेत्र के तिवारीनगर में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ताश की गड्डी व 6150 रुपये नकद बरामद किए।

आरोपियों की पहचान बलवंत सिंह, प्रकाश आर्य, संजय कुमार व सुरेश कुमार निवासी तिवारी नगर बिंदुखत्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

इधर कोतवाल डी.आर. वर्मा ने बताया कि बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर के नेतृत्व में पुलिस कि टीम गुरुवार की रात के समय गश्त कर रही थी। जिसपर पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बिंदुखत्ता के तिवारीनगर में कुछ लोग फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर तुरंत पहुंची जहां पुलिस ने छापामारी की। पुलिस ने जुआ खेल रहे चार युवकों को मौके पर दबोच लिया वही पुलिस ने मौके पर पकड़े हुए युवकों से नाम पता पूछा तो युवाओं ने अपना नाम बलवंत सिह, प्रकाश आर्य, संजय कुमार व सुरेश कुमार निवासी तिवारीनगर बिंदुखत्ता का बताया।

वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक ताश की गड्डी व मौके से 6150 रुपये नकद बरामद किए, इधर सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। वहीं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर, कांस्टेबल तरूण मेहता, कांस्टेबल कमल बिष्ट, राजेश कुमार, विरेंद्र सिंह रौतेला मौजूद थे।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड : पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन, सीएम ने किया शोक व्यक्त

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments