HomeUttarakhandAlmoraसावधान : हल्द्वानी-अल्मोड़ा NH पर बारिश का कहर, शिप्रा दिखा रही रौद्र...

सावधान : हल्द्वानी-अल्मोड़ा NH पर बारिश का कहर, शिप्रा दिखा रही रौद्र रूप

ADVERTISEMENTS

⏩ क्वारब पर 02 बार बाधित हुआ मार्ग, घंटों रहा यातायात बाधित

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

दो दिनों से चल रही भारी बारिश अब कहर ढाने पर आमादा है। नदी-नाले व गाढ़-गधेरे पूरे उफान पर हैं और जगह-जगह पहाड़ से पत्थर गिरने व मलबा आने का क्रम जारी है। आज यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच भी क्वारब के पास गत रात्रि और आज रविवार सुबह कई घंटे तक मार्ग बाधित रहा, वहीं शिप्रा नदी का रौद्र रूप देख आस-पास के भवनों को खतरा पैदा हो गया है।

सीएनई संवाददाता के अनुसार यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच क्वारब के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने के चलते मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। गत रात्रि 10 से 12 बजे तक करीब दो घंटे तक यहां यातायात बाधित रहा। बाद में निर्माण कंपनी द्वारा जीसीबी की मदद से मार्ग को खोल दिया गया। इसी स्थान पर आज तड़के सुबह से करीब 8 बजे तक मार्ग पुन: मलबा आने से बंद हो गया। संबंधित निर्माण एजेंसी व पुलिस प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर रखे है और जेसीबी मौके पर लगाई गई है। जैसे ही मलबा आता है, तुरंत उसे साफ कर रास्ता खोल दिया जाता है। हालांकि बार-बार मार्ग बंद होने से मुसाफिरों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।

वहीं, दूसरी ओर यहां शिप्रा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अल्मोड़ा जनपद में भी गत रात्रि से चल रही बारिश के चलते पानी बहुत तेज बहाव से बह रहा है, जिससे यहां आस-पास के भवनों को खतरा पैदा हो गया है। हालांकि अब तक किसी किस्म का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और प्रशासन-पुलिस संभावित दुर्घटनाओं से निपटने के लिए मुस्तैद है।

उत्तराखंड : भारी बारिश के बीच भूस्खलन से टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग बंद

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments