HomeUttarakhandBageshwarबारिश के बीच उत्तराखंड के दो जिलों में भूकंप के झटकों से...

बारिश के बीच उत्तराखंड के दो जिलों में भूकंप के झटकों से कांपी धरती

ADVERTISEMENTS

देहरादून| एक ओर जहां उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पिथौरागगढ़ और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप आते ही लोग दहशत में आ गए और बारिश के बीच ही घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

कुमाऊं मंडल स्थित बागेश्वर जिले में 3 बजकर 47 मिनट के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई हैं। हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र कपकोट अंतर्गत इंटर कॉलेज कर्मी के निकट 10 किमी गहराई में था।

बागेश्वर जिले में भूकंप के कुछ देर बाद ही पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में 4 बजकर 34 मिनट के आसपास भूकंप झटका महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.4 मेग्नीट्यूड रही। भूकंप से अभी तक नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के केंद्र का भी पता नहीं चल सका है।

कुमाऊं में अभी बारिश हो रही है, जो तीन दिनों से जारी है। ऐसे में भूकंप के आने से लोग भयभीत है। लोगों के मन में डर बैठ गया कि कहीं कोई भारी आपदा न आ जाए। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

हल्द्वानी: मौसम को लेकर अलर्ट – पुलिस ने की यात्री व वाहन चालकों से अपील

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments