HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एनटीडी में राम विजय डोले के साथ रामलीला का समापन

अल्मोड़ा : एनटीडी में राम विजय डोले के साथ रामलीला का समापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

रामलीला कमेटी नारायण दत्त तिवारी देवाल के तत्वाधान में चल रही रामलीला का समापन राम विजय डोले के साथ हुआ। विजय डोले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

राम दरबार के आयोजन में लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान राम के आदर्श में चलने का संकल्प लिया। समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और पात्रों को राम प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। शशांक मर्तोलिया का सहयोग के लिए आभार जताया गया। देर रात तक काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर गुरु एकेडमी के बच्चों द्वारा नृत्य और गीतों के शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन गिरीश द्वारा किया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राजू बिष्ट, सचिव मुकेश नेगी, व्यवस्थापक सौरभ वर्मा, निदेशक प्रदीप तिवारी, उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, दीप जोशी, करन, आनंद, धर्मेंद्र बिष्ट, संतोष बिष्ट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश धवन ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments