HomeAccidentबिग ब्रेकिंग: गरमपानी में खड़े ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, देखिए...

बिग ब्रेकिंग: गरमपानी में खड़े ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, देखिए वीडियो

चालक ने कूदकर बचाई जान, ट्रक पूरी तरह जलकर राख

पुलिस और स्थानीय लोगों ने पाया आग पर काबू

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। नैनीताल जिले के गरमपानी क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की पार्किंग के पास खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। गनीमत रही कि ट्रक के अंदर सो रहा चालक समय रहते बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई। हालांकि हादसे में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित केएमवीएन पार्किंग में खड़े ट्रक से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

पुलिस के अनुसार, आग ट्रक संख्या UK02CA1127 में लगी थी। राहत की बात यह रही कि ट्रक उस समय खाली था और उसमें कोई माल लदा नहीं था। यदि ट्रक में ज्वलनशील सामान होता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

घटना के समय ट्रक चालक राजेश मेहता (35 वर्ष), पुत्र नारायण सिंह मेहता, निवासी तरमोली, थाना झिरोली, जिला बागेश्वर, ट्रक के केबिन में पंखा चलाकर सो रहा था। चालक ने पुलिस को बताया कि अचानक पंखे में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई। आग की लपटें देखकर वह तुरंत ट्रक से बाहर कूद गया और अपनी जान बचाई।

यह ट्रक बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए जा रहा था। थकान महसूस होने पर चालक गरमपानी के पास कुमाऊं मंडल विकास निगम की पार्किंग में ट्रक खड़ा कर सो गया था, तब यह हादसा हुआ।

पुलिस ने वाहन स्वामी नवीन चन्द्र, पुत्र मुरलीधर, निवासी तल्ली इंडस्ट्रियल एस्टेट, हल्द्वानी को घटना की सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक पूरी तरह जल जाने से वाहन स्वामी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments