HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: कांग्रेस ने बताई प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, प्रदेश सरकार...

Almora Breaking: कांग्रेस ने बताई प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

  • अंकिता के हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने तथा प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग उठाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज दोपहर यहां कांग्रेसजनों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए इसके खिलाफ चौघानपाटा अल्मोड़ा में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार कांग्रेसजन जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे के नेतृत्व में यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए और उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के रहते प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कानून व्यवस्था व अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के लिए हत्यारों को फांसी की सजा देने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की पुरजोर मांग उठाई।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं और यह आरोप भी मढ़ा भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्रदान कर रही है। जिसका ताजा उदाहरण अंकिता भण्डारी की जघन्य हत्या की घटना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के रहते अपराधियों के मन में भय नाम की चीज हीं रह गई है। प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय समेत कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, विनोद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, राबिन भण्डारी, अरविन्द रौतेला, एनडी पाण्डेय, महेश आर्या, सुरेन्द्र लाल टम्टा, कुलदीप मेर सहित अनेकों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments