HomeUttarakhandAlmoraAlmora : रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, तहसील में हड़कंप

Almora : रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, तहसील में हड़कंप

अल्मोड़ा/हल्द्वानी| कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सल्ट तहसील में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपित को 10 हजार की रकम लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस अधीक्षक विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के बाद बुधवार को एक टीम सल्ट भेजी गई थी। विजिलेंस की टीम ने तहसील में अपना पूरा जाल बिछाया और टीम को सफलता हाथ लगी। तहसील में कार्यरत एक रजिस्ट्रार कानूनगो को हबीब अहमद को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगेहाथ पकड़ लिया गया। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो को हल्द्वानी ले जाने की तैयारी कर रही है। एसपी मीणा ने कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अंकिता केस : वकीलों ने किया आरोपी पुलकित आर्य और अन्य का केस लड़ने से मना

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments