HomeUttarakhandAlmoraAlmora: अल्पसंख्यक वर्ग के लाभार्थियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ देने के...

Almora: अल्पसंख्यक वर्ग के लाभार्थियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश

  • उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने की समीक्षा
  • बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) मजहर नईम नवाब की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उपाध्यक्ष ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक पूर्व दशम् छात्रवृत्ति, अल्पसंख्यक दशमोत्तर छात्रवृति योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना का लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभ दिया जाय।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्हांेने उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम अल्मोड़ा द्वारा स्वरोजगार योजना मंे वर्ष 2020-21 में लक्ष्य व पूर्ति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री हुनर योजना के अन्तर्गत अधिकाधिक लोगों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हर जिले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी निर्देश दिये कि उन विद्यालयों की सूची आयोग को भेजी जाए, जहां अल्पसंख्यक बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा रहा है। साथ जिले में संचालित मदरसों की जानकारी मांगी। उपाध्यक्ष ने बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में किराए पर चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए भवन बनाने के लिए भूमि का चयन किया जाय।

उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि विभाग से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक प्रसार-प्रसार किया जाए। उन्हांेने बैठक से हिस्सा नहीं लेने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने लीड बैंक अधिकारी के बैठक में शामिल नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लीड बैंक अधिकारी को निर्देश जारी किये कि अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम, अल्मोड़ा में योजनाओं का लाभ कितना दिया गया है तथा वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में लाभान्वित लाभार्थियों की सूची आयोग को प्रेषित करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अराधना त्रिपाठी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments