HomeBreaking Newsउत्तराखंड : DGP ने किया जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित

उत्तराखंड : DGP ने किया जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित

काशीपुर| यौन शोषण के आरोप में DGP Ashok Kumar ने आज मंगलवार को जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले की जांच सीओ काशीपुर वंदना वर्मा को सौंपी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कोतवाल अशोक कुमार एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे हैं। महिला ने DGP Ashok Kumar के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उनके द्वारा जसपुर थाना प्रभारी पर पद का दुरुपयोग करने के तथाकथित आरोप लगाए गए थे। इस दौरान महिला ने पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए थे।

महिला ने सबूत के तौर पर एक वीडियो भी सौंपा था, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पूर्व में कोतवाली के निरीक्षक थे, जहां उन पर कांग्रेसियों के उत्पीड़न का आरोप लगा था। विधायक तिलकराज बेहड़ के सदन में मामला उठाने के बाद उनका तबादला किच्छा से जसपुर कर दिया गया था।

अशोक कुमार मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि कोतवाल अशोक कुमार शिकायत के बाद अभी कुछ माह पूर्व ही किच्छा प्रभारी निरीक्षक के पद से हटाए गए थे और जसपुर कोतवाली भेजे गए थे।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड शासन ने किए दो IPS अधिकारियों के तबादले – मिली ये जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments