HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: कच्ची शराब के साथ एक दबोचा

Bageshwar: कच्ची शराब के साथ एक दबोचा

ADVERTISEMENTSAd


सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कांडा पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब की खाम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नशा मुक्त भारत अभियानपर है। जिसके तहत चेकिंग अभियान चल रहा है।

एसपी ने भी नशाखोरी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि सानिउडियार क्षेत्र में कच्ची शराब बनने की सूचना थी। जिस पर पुलिस अलर्ट थी। क्षेत्र में लगतार अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान दानुथल निवासी हरीश राम पुत्र बसंत राम को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को जागरूक भी किया। बताया कि कच्ची शराब जहरीली भी हो सकती है। जिससे लोगों के जीवन को नुकसान हो सकता है। जिसका वह विरोध करें। उन्होंने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया गया है। टीम में एचसीपी बाल किशन, कांस्टेबल देवेश पांडे आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments