HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: शिक्षक हरिमोहन, पंकज व हरीश तथा छात्रा रेनू प्रथम स्थान पर...

Bageshwar: शिक्षक हरिमोहन, पंकज व हरीश तथा छात्रा रेनू प्रथम स्थान पर रहे

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
डायट बागेश्वर में राजकीय अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और 9वीं से 12वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की जनपद स्तरीय कला प्रतियोगिता हुई। अव्वल रहे प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

ADVERTISEMENTS

कला प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डा. शैलेंद्र धपोला ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आवश्यक है। जो शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को मंच प्रदान करते हैं। उनकी प्रतिभाओं को निखारने का काम करते हैं। पोस्टर चित्रांकन में शिक्षक हरिमोहन कंसेरी प्रथम, लोकचित्र कला में शिक्षक पंकज साह प्रथम, दीपा पांडे द्वितीय, लघु चित्रकला में शिक्षक हरीश राम प्रथम, शिल्प क्राफ्ट में छात्रा रेनू आर्य प्रथम, सुमित कुमार टम्टा द्वितीय, अंजली कोरंगा तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम स्थान पर रहे सभी शिक्षक और छात्र राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान डा. मनोज चौहान, रवि कुमार जोशी, कैलाश प्रकाश चंदोला, डा. चंद्र मोहन जोशी, डा. बीडी पांडे, डा. केएस रावत, डा. प्रेम सिंह मावड़ी, डा. दयासागर, संदीप कुमार जोशी, गणेश रौतेला, मुधराणा, मदन लाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments