HomeUttarakhandAlmoraविश्वकर्मा दिवस पर ज.शि. संस्था के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित

विश्वकर्मा दिवस पर ज.शि. संस्था के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित

ADVERTISEMENTS

✒️ सभी उपकेंद्रों में भी हुआ कौशल दिक्षांत समारोह

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जन शिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में भगवान विश्वकर्मा जन्म दिवस व कौशल दिक्षांत समारोह दिवस के उपलक्ष्य में उत्तीर्ण लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

संस्थान के निदेशक गिरीश धवन ने विगत वर्ष 2021-22 में संस्थान द्वारा दिये गये प्रशिक्षण में उत्तीर्ण लाभार्थीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने विश्वकर्मा दिवस के मौके पर भगवान विश्वकर्मा का स्मरण करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सत्र 2021-22 में संस्थान द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तीर्ण लाभार्थीयों को प्रमाण पत्र वितरण किये गये।

इस अवसर पर संस्थान के प्रकाश चन्द्र नैल्वाल, गिरीश धवन, ममता जोशी, सुरेश सिंह बिरौड़िया, भगवती जोशी, योगिता जोशी, रितु धानिक, दया श्यालाकोटी, नेहा थापा, हेमा काण्डपाल, राकेश विष्ट, अंजू बिष्ट, विमला टम्टा, पूजा नेगी, सलोनी, रोशनी, अनीता बिष्ट, दिप्ती बिष्ट, भगवती, गीता, उमा बोरा, भावना, बीना आर्या, संगीता मेहता, पूजा जोशी, हंसी, विमला मेहता, आरती, शिल्पा चंदेल, पूजा, भारती लटवाल, अंकीता आर्या सहित अनेक लोग उपस्थित थे। साथ ही यह कार्यक्रम संस्थान के उपकेन्द्र जैंती, रानीखेत, सोमेश्वर, पनुवानौला, चनौदा में भी आयोजित किया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments