HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में मूसलाधार बारिश, धरधरा कर गिरा मकान का बड़ा हिस्सा, Video

अल्मोड़ा में मूसलाधार बारिश, धरधरा कर गिरा मकान का बड़ा हिस्सा, Video

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा में गत रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई आम संपर्क मार्गों में जल भराव व मलुवा आ गया है, वहीं कई जगह आंशिक नुकसान की सूचना है। वहीं लक्ष्मेश्वर बाईपास के निकट एक मकान का बड़ा हिस्सा एक तरफ से धरधरा कर गिर गया है, जिससे निकटवर्ती भवनों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

आज शनिवार का वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गत रात्रि मुसलाधार बारिश के कारण आज लक्ष्मेश्वर बाईपास के समीप विवेक साह के मकान का एक बड़ा हिस्सा बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। जिससे जहां भवन स्वामी को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं ध्वस्त भवन से लगी हुई कई दुकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

अमित साह ‘मोनू’ ने बताया की बंद नालों के कारण नाले का सारा पानी विवेक साह मकान की तरफ आ गया और मकान ध्वस्त हो गया। उन्होंने कहा है कि अल्मोड़ा पहाड़ी ढलान वाले क्षेत्र में बसा नगर है, लेकिन कई लोगों द्वारा यहां पर जेसीबी द्वारा अनियमितताओं के संग खुदान किया जा रहा है और जो उसका मलबा निस्तारण है वह नालों में फेंख दिया जा रहा है। उन्होंने मांग करी कि जिला प्रशासन निर्माण कार्य का जायजा नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त रूप से समय-समय पर लें। निर्माण कार्य की अनुमति देने से पूर्व भूगर्भ वैज्ञानिक की रिपोर्ट मलवा निस्तारण के लिए आवश्यक रूप से मांगे, ताकि आने वाले समय में इन दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments