HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः जगदीश चंद्र के हत्यारोपियों को रिमांड पर लिया, हत्या में प्रयुक्त...

अल्मोड़ाः जगदीश चंद्र के हत्यारोपियों को रिमांड पर लिया, हत्या में प्रयुक्त डंडे बरामद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पिछले दिनों हुए बहुचर्चित जगदीश चंद्र हत्याकांड के हत्यारोपियों को पुलिस ने आज रिमांड पर लिया और उन्हें घटनास्थल पर ले जाकर घटना के बारे में तहकीकात की। उनकी निशानदेही पर हत्या पर प्रयुक्त डंडे भी बरामद कर लिये।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस हत्याकांड के विवेचना अधिकारी/सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा ने न्यायालय के आदेशानुसार जगदीश चंद्र हत्याकांड के आरोपियों का पीसीआर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज विवेचना अधिकारी मय फोर्स के जगदीश चंद्र के हत्यारोपी जोगा सिंह व गोविंद सिंह को रिमांड पर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उनसे घटना को अंजाम देने के बारे में पूरी पूछताछ की। वहीं फारेंसिक टीम की मदद से बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उस घुड़साल का निरीक्षण किया गया, जहां जगदीश चंद्र को बंदी बनाकर रखा था। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग हुए डंडे भी बरामद किए। इस निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष भतरोंजखान संजय पाठक, भिकियासैंण चैकी प्रभारी मदन मोहन जोशी, फॉरेंसिक टीम व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments