HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: 17 सितंबर से पार्टी सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा, विविध कार्यक्रम तय

Bageshwar: 17 सितंबर से पार्टी सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा, विविध कार्यक्रम तय

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उस दिन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पखवाड़े का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान एक अक्टूबर तक चलेगा। मंडल से लेकर बूथ तक कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट पहली बार बागेश्वर आ रहे हैं। उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वह यहां स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का काम कर रही है। उत्तराखंड भर्ती घोटालों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त हैं। पहली बार भर्ती घोटालों की जांच हो रही है। सीबीआइ जांच से अन्य भर्तियों प्रभावित होंगे। यदि जनता चाहेगी तो सीबाआइ से भी जांच कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। वृद्धाश्रम और अस्पताल में फल आदि वितरित किए जाएंगे। 18 सितंबर को प्रधानमंत्री को शुभकामना पत्र मंडल स्तर से भेजे जाएंगे। इसके अलावा तीस सितंबर तक गोष्ठी, स्वच्छता अभियान, दिव्यांगजन कृत्रिम अंग शिविर, रैली, कोविड टीकाकरण केंद्रों पर स्टाल लगाएं जाएंगे। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर होगा। इसके अलावा पौधारोपण, जलसंरक्षण, निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर, वीरता उत्सव आदि मनाया जाएगा। एक अक्टूबर को लोकल फार वोकल के तहत गांधी आश्रम पर कार्यकर्ता जाएंगे। लोकल उत्पादन खरीदेंगे। इस मौके पर इंद्र सिंह फस्वार्ण, सुबोध लाल साह, रघुवीर दफौटी, खड़क दफौटी, प्रकाश साह, चंदू थायत, रमेश तिवारी, आदर्श कठायत,डा. राजेंद्र परिहार, रमेश तिवारी, रवि करायत आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments