अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लॉक डाउन के दौरान अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे तस्करों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों के क्रम में गत दिवस एक व्यक्ति को 24 बोतल अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना दन्या के उनि पूजा दास, कानि दीपक लुण्ठी द्वारा चैकिंग के दौरान हनुमान मंदिर रोल गल्ली रोड के पास प्रकाश राम पुत्र जमन राम निवासी ग्राम बागपाली दन्या को दो गत्ते की पेटियों में 24 बोतल अवैध देशी शराब गुलाब मार्का (कीमत 6360 रुपये) के साथ गिरफ्तार कर थाना दन्या में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।