HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: काफलीगैर क्षेत्र के स्कूलों की उपेक्षा से गुस्साए ग्रामीण

Bageshwar: काफलीगैर क्षेत्र के स्कूलों की उपेक्षा से गुस्साए ग्रामीण

  • धरना शुरू, समस्या समाधान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले के काफलीगैर क्षेत्र के स्कूलों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों धरना शुरू कर दिया है। शिकायत के बाद भी न तो विभाग ध्यान दे रहा है और न जनप्रतिनिधि। सभी उदासीन बने हैं। जब तक समस्या का समाधान नहीं हो ता उनका धरना जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

राइंका काफलीगैर के पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में ग्रामीण सोमवार को धरने में बैठ गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन तथा शिक्षा विभाग को कई बार स्कूलों की स्थिति सुधारने की मांग कर कर दी है। कई विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। इंटर कॉलेजों में विज्ञान, गणित तथा महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता आदि नहीं है। लैब संचालन भी नहीं हो रहे हैं। जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता वह चुप नहीं बैठेंगे। जरूरत पड़ी तो क्षेत्र के लोगों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बची सिंह रौतेला, पूरन चंद्र लोहनी, नवीन चंद्र जोशी, कमल किशोर, सुंदर रौतेला, ठाकुर सिंह, नरेंद्र लाल, तथा महेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments