HomeBreaking Newsखैरना : सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने को निकली जागरूकता रैली

खैरना : सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने को निकली जागरूकता रैली

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

ADVERTISEMENTSAd Ad

ग्राम पंचायत छड़ा खैरना में सिंगल यूज प्लास्कि प्रतिबंधित करने के लिए विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में तमाम विभागीय अधिकारियों, कार्मिकों के अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी शिरकत की।

ग्राम पंचायत छडा़ खैरना में ग्राम प्रधान व ब्लाक उपाध्यक्ष प्रेमनाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबन्धित व उत्तराखण्ड ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निति को लागू करने हेतु जनगारुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में सरस्वती शिशु मंदिर खैरना, आयुष्मान कान्वेंट स्कूल, राजकीय इंटर कालेज खैरना के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली में ग्राम पंचायत अधिकारी पीतांबर आर्या, ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र, दीपेंद्र शर्मा, स्वजल से नीता शर्मा, मुकेश त्रिपाठी, तुलसी प्रसाद भट्ट, एमसी बजाज, जिला पंचायत से दीपक उपाध्याय, चन्द्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, इतिश कुमार, राजस्व निरीक्षक विजय नेगी, बीना बेलवाल के अलावा आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ती, सरस्वती सहकारिता समूह की महिलाएं भी शामिल हुईं। रैली का संचालन कैलाश बधानी, त्रिलोक शाही, जगमोहन जलाल, हरिश गिरी, संजय बिष्ट, खीम सिंह आदि समस्त क्षेत्रीय ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, प्रयाग जोशी, राजेंद्र सती आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments